पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भागीरथी भी नहीं बुझाएगा गरीब लोगों की प्यास

भागीरथी भी नहीं बुझाएगा गरीब लोगों की प्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांचसाल पहले प्रारंभ की गई भागीरथी नल जल योजना ने नगर में दम तोड़ दिया है। पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण नपा ने योजना के क्रियान्वयन से हाथ खिंच लिया है। अभी तक इस योजना के तहत 1786 कनेक्शन ही दिए गए हैं। अब आगे कनेक्शन नहीं दिया जाएगा जो पैसा सरकार से मिला था उसे वापस किया जाएगा।

नगर में पेयजल व्यवस्था इतनी चरमरा गई है कि हसदेव नदी में बनाए गए इंटकवेल में आई खराबी के कारण पिछले चार साल से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण नगर की आधी आबादी को पालिका पानी मुहैया नहीं करा पा रही है।

अनुसूचित जाति वर्ग के बीपीएल हितग्राहियों के लिए करीब पांच साल पहले भागीरथी नलजल योजना प्रारंभ की गई थी। इस योजना के तहत बीपीएल हितग्राहियों के घरों में पालिका मुफ्त कनेक्शन देती है। साथ ही उनसे जलकर के रूप में नाम मात्र का शुल्क पचास रुपए प्रति माह की दर से लिया जाता है। गरीब लाेगों के घरों तक मुफ्त पानी पहुंचाने के लिए सरकार ने दो किस्तों में करीब एक करोड़ से ज्यादा पैसा पालिका को उपलब्ध कराया है, लेकिन तत्कालीन अधिकारियों की अकर्मण्यता और जनप्रतिनिधियों की इच्छाशक्ति के अभाव में इस पैसे का उपयोग नहीं हो पाया। पांच सालों में मात्र 20 लाख 7 हजार रुपए ही नगर सरकार खर्च कर पाई है।

शेष राशि अभी भी पालिका के फंड में पड़ी है। फंड में पड़े पैसे को अब नगर सरकार ने सरकार को वापस करने का फैसला कर लिया है। नगर में बीपीएल हितग्राहियों की संख्या कम नहीं है फिर भी अभी तक इस योजना के तहत 1 हजार 7 सौ 86 घरों में भागीरथी नल जल योजना के तहत ले देकर पानी की आपूर्ति की जा रही है।

क्या है वजह

भागीरथीनलजल योजना का क्रियान्वयन महज इसलिए नहीं हो पा रहा है कि पालिका के पास इस योजना के हितग्राहियों के घरों तक पानी पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं है। इंटकवेल पहले ही फेल है जो संपवेल बनाया गया था वह भी फेल हो गया है।

और नहीं चाहिए सर

हालही में नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने नगरीय निकाय के सीएमओ की बैठक रायपुर में ली तथा भागीरथी नलजल योजना के लिए और फंड देने की इच्छा जताई तो पूर्व की ही राशि खर्च नहीं कर पाने के कारण सीएमओ अरूण शर्मा ने फंड लेने से इनकार कर दिया।

^भागीरथी नलजल योजना के फंड का पूरा उपयोग नहीं हो पाया है, राशि खाते में है पानी नहीं होने के कारण कनेक्शन नहीं लगाया जा स