- Hindi News
- 25 सालों से भाजपा के अभेद किले को ढहा पाएगी कांग्रेस
25 सालों से भाजपा के अभेद किले को ढहा पाएगी कांग्रेस
पालिकामें 25 सालों से भाजपा का कब्जा रहा है। शुरू से यहां के नगर पालिका में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करती आई है। बीते चुनाव में अध्यक्ष सहित पूरे 18 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी। 2004 के चुनावों में भी भाजपा ने सारे 17 वार्डों में जीत हासिल किया था। इस बार वार्डों की संख्या 20 हो गई है। वार्डों का नया आरक्षण होने एवं दिलीप सिंह जूदेव के नहीं रहने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। वहीं कांग्रेस भी पूरी उम्मीद लगाए बैठी है कि इस चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और भाजपा को कड़ी चुनौती देगी।
बुधवार को जिले में जशपुर नगर पालिका सहित नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण कर दिया गया है। बीते चुनावों के मुकाबले परिस्थितियां कुछ बदली हुई हैं। हालांकि अभी तक भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में दावेदारों को लेकर असमंजस की स्थिति है। वार्डों से भी संभावित प्रत्याशियों की सुगबुगाहट नहीं दिख रही है। पर अध्यक्ष पद पर एक बार फिर श्रीमती रजनी प्रधान भाजपा की दावेदार हो सकती हैं। श्रीमती प्रधान पिछले करीब 20 सालों से लगातार नगर पालिका अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। इतने लंबे कार्यकाल के बावजूद श्रीमती प्रधान के दामन पर विवादों का कोई दाग नहीं लगा। जिससे पूरी उम्मीद है कि भाजपा इस बार भी उन्हें अध्यक्ष पद की प्रत्याशी घोषित कर सकती है। बीते नगर पालिका चुनाव में श्रीमती प्रधान के खिलाफ कांग्रेस ने वासुदेव राम को मैदान में उतारा था। पर उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। 2009 में रजनी प्रधान को 6 हजार 465 मत पड़े थे। जबकि वासुदेव राम को 2 हजार 662 वोट मिले थे और वे 3 हजार 803 वोट से चुनाव हार गए थे। नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस काफी असमंजस की स्थिति में दिखाई दे रही है।हालांकि नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया है कि सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।लेकिन पहले की स्थिति को देखते हुए अभी तक कांग्रेस के तरफ से किसी भी वार्ड में किसी ने वार्ड पार्षद बनने की दावेदारी नहीं दिखाई है।फिलहाल भाजपा इस बार मान कर चल रही है कि जशपुर नगर पालिका के सभी सीट भाजपा के ही झोली में हमेशा की तरह आएगी और कांग्रेस पहले की तरह अपनी खाता भी नहीं खोल पाएगी।भाजपा जिला महामंत्री नरेश नंदे का दावा है कि जशपुर