बाढ़ पीडितों को देंगे एक दिन का वेतन
कुनकुरी|शासकीय अनुदानप्राप्त शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन के जिला ईकाई की बैठक कल्याण आश्रम जशपुर में मंगलवार को जिला संगठन प्रमुख कृष्णा सिंह के नेतृत्व में हुई। जिसमें अनुदान प्राप्त विद्यालयों के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा सितंबर के वेतन में से एक दिन का वेतन जम्मू कश्मीर, श्रीनगर बाढ़ आपदा राहत के लिए देने का निर्णय लिया गया। बैठक में भास्कर दत्त तिवारी, शंकर सिंह, पास्कल खलखो, हसन सर, संतोष पांडेय, रामकेश्वर बंदे एवं जिला ईकाई के पदाधिकारियों के साथ 140 विद्यालयों के प्रतिनिधि सदस्यगण शामिल थे।