पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 में 5 वार्डों से चुनाव लड़ सकेंगे सामान्य प्रत्याशी

20 में 5 वार्डों से चुनाव लड़ सकेंगे सामान्य प्रत्याशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारको कलेक्टोरेट में जशपुर नगर पालिका सहित जिले के अन्य नगर पंचायतों के वार्डों का आरक्षण किया गया। नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण होने के बाद अब यहां के 20 वार्डों के 5 वार्ड अनारक्षित हैं। जिसमें सामान्य प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते हैं। आरक्षण के पहले कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 से संबंधित गणमान्य नागरिकों को अवगत कराया।

नगरपालिका परिषद जशपुर की कुल जनसंख्या 25422 में से 1969 अनुसूचित जाति एवं 9683 अनुसूचित जनजाति है, जो कि कुल जनसंख्या का 7.74 प्रतिशत अनुसूचित जाति एवं 38.08 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति का है। यहां कुल 20 वार्ड निर्धारित हैं। जनसंख्या के आधार पर 2 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए एवं 8 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हो रही है, जो कुल वार्ड का 50 प्रतिशत है। इसलिए 50 प्रतिशत अर्थात 5 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। शेष 5 वार्ड अनारक्षित हैं। सभी वर्गों में से एक तिहाई शीट संबंधित वर्ग के महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

अनुसूचित जन जाति का सबसे अधिक जनसंख्या वाला वार्ड क्रमांक 17 प्रतिशत 64.76, वार्ड क्रमांक 07 प्रतिशत 60.32, वार्ड क्रमांक 01 प्रतिशत 59.70, वार्ड क्रमांक 14 प्रतिशत 56.90, वार्ड क्रमांक 16 प्रतिशत 55.86, वार्ड क्रमांक 04 प्रतिशत 55.71, वार्ड क्रमांक 11 प्रतिशत 44.51, वार्ड क्रमांक 18 प्रतिशत 43.98, प्रतिशत जनसंख्या के आरोही क्रम में आरक्षित किया गया है। इसके बाद अनुसूचित जाति के लिए वार्ड क्रमांक 6 प्रतिशत 24.47 एवं वार्ड क्रमांक 19 प्रतिशत 12.43 आरक्षित किया गया। शेष वार्ड क्रमश: वार्ड क्रमांक 02, 03, 05, 08, 09, 10, 12, 13, 15 में से वार्ड क्रमांक 02, 03, 08, 09, 10, 13 चक्रानुक्रम होनेे के कारण अन्य पिछड़ा वर्ग के 05 सीट के लिए वार्ड क्रमांक 05, 12, 13, 15, 20, को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया। शेष बचे वार्ड क्रमांक 02, 03, 08, 09, 10 अनारक्षित हुुए। 20 वार्डों का वर्गवार आरक्षण होगा। शेषपेज 14 पर...महिलाओं केलिए आरक्षण करने की कार्रवाई की गई। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड क्रमांक 01, 04, 07, 11, 14, 16, 17 एवं 18 में से लाट निकालकर वार्ड क्रमांक 04, 07 एवं 14 को अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्ष