भाजपाइयों ने मनाई पं दीन दयाल जयंती
नेहरू युवा केंद्र में याद किए गए पं. दीनदयाल उपाध्याय
जशपुरनगर|गुरुवार कोजिला भाजपा कार्यालय में पं. दीन दयाल जयंती मनाई गई। इस अवसर भाजपा पदाधिकारियों ने पं. दीन दयाल के व्यक्तित्व उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं को याद किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलते हुए समर्पित भाव से पार्टी के लिए काम करने को प्रेरित किया गया। पं. दीन दयाल जयंती के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ सदस्यों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए और पं. दीन दयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर भाजपाइयों ने उन्हें नमन किया( इस अवसर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश राम, जिला महामंत्री नरेश नंदे, नितिन राय, राजेश महापात्रे, सत्येंद्र सिंह, रूपेश सोनी, विकास गुप्ता, विजय सहाय, संदीप पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष सुरेश राम ने कहा कि पं. दीन दयाल भाजपा के संस्थापक सदस्य ही नहीं, बल्कि एक विचारधारा के संस्थापक थे। उनके विचार आज पूरी दुनिया में महत्वपूर्ण सिद्घांतों में से एक है। सुरेश राम ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके विचारों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ना होगा। भाजपा महामंत्री नरेश नंदे ने कहा कि मुझे गर्व होता है कि हम उस पार्टी से जुड़े हैं, जिसके संस्थापक पं. दीन दयाल थे। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सहित अपने राज्य में भाजपा की सरकार है। भाजपा ने पूरे विश्व में जो कीर्तिमान और जन समर्थन प्राप्त किया है, यह सब हमारे विद्यान संस्थापकों की ही देन है और भाजपा की इस प्रतिष्ठा को सदैव जीवंत रखना हम सबका कर्तव्य है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग