पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तर पर जशपुरनगर ने लहराया परचम

राज्य स्तर पर जशपुरनगर ने लहराया परचम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसवर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस का आयोजन रायपुर के पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में किया गया था। जिसमें जशपुर जिले के रासेयो के चुने हुए स्वयंसेवकों को आमंत्रित किया गया था।

जशपुर जिले के स्वंयसेवक सरगुजा विश्वविद्यालय के बैनर तले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिए और राज्य स्तर पर अपना परचम लहराया। राज्य स्तर पर पहली बार ग्रामीण रासेयो खेल के अंतर्गत चील झपट्टा (रुमाल पकड़) खेल को शामिल किया गया। प्रदेश के रासेयो युक्त सभी विश्वविद्यालय की आठ टीमों ने भाग लिया। सभी विश्वविद्यालयों को पराजित कर सरगुजा विश्वविद्यालय की टीम ने प्रदेश स्तर पर विजयी होने का गौरव प्राप्त किया। सरगुजा विश्वविद्यालय की ओर से शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या कॉलेज की 4 छात्राओं ने स्पर्धा में भाग लेकर राज्य स्तरीय ग्रामीण रासेयो खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या कॉलेज की रासेयो छात्राओं को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में प्रचलित करमा नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मात्र जशपुर जिले के रासेयो के छात्राओं ने बिना कैसेट एवं साउंड सिस्टम के परंपरागत रूप से मांदर एवं झांझ के साथ अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। जशपुर जिले के रासेयो छात्राओं में प्रीति एक्का, अर्चना, रंजिता, जय कृति, सोनम, रेशमा, किरण, समीना, अनामिका, कमला, अंजली, अलिना एवं मेर्खापुंप लकड़ा ने भाग लिया।

1969 में प्रारंभ हुआ था राष्ट्रीय सेवा योजना

उल्लेखनीयहै कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय खेल एवं युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी के अवसर पर 24 सितंबर 1969 में प्रारंभ किया गया था।



इस योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व, चेतना, स्वप्रेरित अनुशासन के साथ श्रम के प्रति सम्मान की भावना उत्पन्न करना है। उसी समय से 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

रासेयो से चुने गए स्वयंसेवकों