- Hindi News
- \"नेतृत्व का विकास समाज सेवा के माध्यम से करें\'
\"नेतृत्व का विकास समाज सेवा के माध्यम से करें\'
राष्ट्रीयसेवा योजना ने शहर के शासकीय एनईएस पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पारंपरिक गरिमा एवं उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.सतीश देशपांडे ने की।
उन्होंने कहा कि आज देश को अच्छे नेताओं की काफी जरूरत है। जो केवल निर्णय लें, बल्कि उन निर्णयों को अमल में लाने के लिए पहल करें। साथ ही उन निर्णयों की सभी जवाबदारी भी स्वीकार करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इतिहास के प्राध्यापक डॉ. अंजनी कुमार तिवारी ने रासेयो के आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्शों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए छात्रों को उन पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी। सहायक प्राध्यापक एआर बैरागी ने इस अवसर पर स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए परिश्रम एवं सेवा भाव को जीवन का आदर्श बनाने की सलाह दी। कार्यक्रम अधिकारी कीर्ति किरण केरकेट्टा और डॉ. विनय कुमार तिवारी ने इस अवसर पर स्वयंसेवकों को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी विशेष सात दिवसीय शिविर सहित साप्ताहिक गतिविधियां आयोजित होंगी। उन्होंने स्वयंसेवकों को इन गतिविधियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक शांतनु घोष ने रविंद्र संगीत की प्रस्तुति दी। सहायक प्राध्यापक डॉ. जय कुमार रंजन, श्रीमती नीरजा नामदेव एवं श्रीमती ज्योति लकड़ा की कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका रही। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. श्रीमती यूएन लकड़ा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाॅफ सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।
कार्यक्रम में उपस्थित स्टूडेंट
संबोधित करते अतिथि