4 छात्राओं का चयन विवि कबड्डी टीम में
विश्वविद्यालय स्तर पर पछाड़ा अन्य को
भास्करन्यूज | जशपुरनगर
अच्छीशिक्षा अच्छा परिणाम के वाक्य को व्यवहारिकता प्रदान करने के साथ ही शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय की छात्राएं अब पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
सरगुजा विश्वविद्यालय के खेल कैलेंडर के अनुसार अंतरमहाविद्यालयीन कबड्डी स्पर्धा का आयोजन अंबिकापुर में किया गया। अन्य महाविद्यालय के टीम को पराजित कर शासकीय विजय भूषण कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने विजयश्री प्राप्त की। राज्य स्तरीय कबड्डी का आयोजन विवेकानंद महाविद्यालय, रायपुर के संगठन व्यवस्था में किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सरगुजा विश्वविद्यालय को आशा के अनुरूप सफलता तो प्राप्त नहीं हुई, पर शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय की चार छात्राओं का चयन सरगुजा विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम में हुआ है। चयनित छात्राएं आभानूर मिंज, सावित्री भगत, देवंती यादव एवं जसोवंती यादव अक्टूबर में भुवनेश्वर में होने वाले अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। छात्राओं की इस सफलता पर प्राचार्य डॉ. विजय रक्षित ने खुशी जाहिर करते हुए उनकी अच्छी सफलता के लिए शुभकामनाएं दिया है।