छाए रहे बादल
छाए रहे बादल
जशपुरनगर.शनिवारको यहां दिन पर बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। जिससे ठंड बढ़ गई है। दिन भर लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। वहीं सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बारिश की आशंका से किसान चिंतित हो गए हैं। उनके धान कटकर खलिहान में रखे हुए हैं। अगर बारिश होती है, तो धान के भीगकर खराब होने की आशंका बन जाएगी। बढ़ी ठंड से निजात पाने लोग अलाव भी जला रहे हैं।