- Hindi News
- छोटे भाई काे स्कूल छोड़ने जा रहे छात्र की दुर्घटना में मौत
छोटे भाई काे स्कूल छोड़ने जा रहे छात्र की दुर्घटना में मौत
अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने जा रहा छात्र स्कूटी सहित ट्रक में घुसा,छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के घोलेंग की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर पुलिस लाईन निवासी आरक्षक ज्वाकिम खल्खो का बड़ा पुत्र अकाश खलखो अपने छोटे भाई एंजील जाय खलखो जो होलीक्रास इंग्लिस मिड़ियम में कक्षा 6 वीं का छात्र है उसे स्कूटी क्रमांक सीजी 14 एमबी 4458 में सुबह 7.45 बजे स्कूल छोड़ने जा रहा था। उसी दौरान घोलेंग चढ़ान के पास उसकी स्कूटी अनियंत्रीत हो गई और सीधे सामने से रहे ट्रक से टकरा गया।जिससे स्कूटी में पीछे बैठा छात्र एंजीलजाए खलखो ट्रक के नीचे गया और ट्रक चालक छात्र को रौंदते हुए फरार हो गया। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई है और उसका बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हमेशा बना रहता है खतरा
इसमार्ग पर हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।एनएच होने के कारण इस सड़क पर बडे़ वाहन तेज रफ्तार से निकलते हैं। इसके पूर्व भी इस मार्ग में कई दुर्घटनाए घटीत हो चुकी है।इसके पूर्व भी ट्रक की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्कूल के पास ब्रेकर बनाया गया था। लेकिन इस मार्ग में स्कूल के पहले और बाद में कोई ब्रेकर नहीं है जिसके कारण इस मार्ग में वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं।