पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुरूवा ने कंदरई को 2 1 से हराया

कुरूवा ने कंदरई को 2-1 से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुर/सन्ना|कम्युनिटी पुलिसिंगके तहत पुलिस विभाग के द्वारा कई स्थानों पर फुटबाल मैच का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण अंचल की टीमें उत्साह के साथ हिस्सा ले रहीं हैं। रविवार को सन्ना पुलिस द्वारा आयोजित स्पर्धा का समापन हुआ। सन्ना में खेली गई प्रतियोगिता में कुल 41 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मैच में कुरूवा की टीम ने कंदरई को हराकर खिताब हासिल किया।

समापन समारोह में एसडीआेपी आरपी सिंह एवं जेआर ध्रुव भी मौजूद थे। उन्होंने टीमों को शील्ड एवं सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सरपंच मंगल भगत,श्रीमती रेजिना कुजूर एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। स्पर्धा के सभी मैचों में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचकर खिलाड़ियों का उतसाहवर्धन करते रहे।सन्ना के मैदान में पुलिस विभाग के द्वारा 5 दिनों तक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें इस क्षेत्र के 41 टीमों ने भाग लिया था।5 दिनों तक क्षेत्र के खेलप्रेमी ग्रामीण बड़ी संख्या में मैदान में पंहुच कर खिलाड़ियों का उत्सावर्धन कर रहे थे। ग्राम पंचायत सन्ना इस क्षेत्र का सबसे बड़ा पंचायत है और आसपास के 30 पंचायत के ग्रामीणों का जीवन निर्वाह यहीं से होता है।सन्ना में बाजार से जरुरत का समाग्री दुर्गम क्षेत्र के लोग खरीद बिक्री करते हैं यहां पुलिस थाना कई छोटे विभागीय कार्यालय के साथ-साथ यहां हायर सेकेण्डरी तक अध्ययन अध्यापन की व्यवस्था है।यदि कोई खेल का आयोजन होता है तो उसके लिए बड़ा मैदान नहीं है। वर्तमान में स्पर्धा निजी डाड जमीन में आयोजित किया गया। खिलाड़ियों का कहना था कि यहां भी समय- समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित होती है। लेकिन एक भी मैदान नहीं होने के बाद अपना खेल हुनर नहीं दिखा पाते हैं।



यहां भी एक खेल मैदान होना जरुरी है।