- Hindi News
- ट्रांसफार्मर जला 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप
ट्रांसफार्मर जला 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप
कुनकुरी|विकास खण्डमुख्यालय दुलदुला के वार्ड क्रमांक 14 अम्बाटोली का ट्रांसफार्मर दो सितम्बर की रात्रि में जल जाने के कारण इस क्षेत्र की जनता एवं इस क्षेत्र में संचालित विद्यालय एवं छात्रावास के लगभग चार सौ छात्र छात्राओं को प्रकाश एवं पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनकी पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। बिजली के अभाव में कम्प्युटर क्लास बंद है एवं विद्यालय का कार्यालय भी ठीक तरीके से संचालित नहीं हो पा रहा है। सेंट मेरी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला की प्राचार्य द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण केन्द्र के कनिष्ठ यंत्री को सात सितम्बर को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराते हुए नया ट्रांसफार्मर लगाने हेतु आवेदन दिया गया है तथा इसकी सूचना जिलाध्यक्ष जशपुर को भी दी गई है।पंद्रह दिन से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर लगाए जाने से विद्यार्थी एवं ग्रामवासी परेशान है। समस्या का
समाधान शीघ्र होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।