मोबाइल शाॅप में चोरी अारोपी गिरफ्तार
जशपुरनगर|मोबाइल मेंनेट चलाने एवं रुपए की आवश्यकता के लिए एक आपचारी बालक सहित 2 युवकों ने मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर मोबाइल की चोरी की थी। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में मनोरा चौकी प्रभारी विराट विशी ने बताया कि 12-13 सितंबर की दरमियानी रात मनोरा का 11 वी में पढ़ने वाले छात्र एवं छोटा कटरा झारखंड निवासी गणेश एवं गुगुल ने संतोष मोबाइल शाप के दीवार में सेंधमारी कर वहां से 4 नग मोबाइल कुल कीमती 48,750 रुपए को पार कर दिया था। श्री विशी ने बताया कि आपचारी बालक एक माह पूर्व संतोष मोबाइल शाप से एक मोबाइल खरीदा था जिसमें इंटरनेट नहीं चल रहा था और उसे एक अच्छा मोबाइल इंटरनेट चलाने के लिए लेना था।वहीं गणेश और गुगुल के छोटे भाई के ऊपर वहां के पंचायत ने 35 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।जिससे उन्हें पैसों की जरूरत थे।गणेश और गुगुल पैसा का इंतजाम करने के लिए 12 सितंबर को मनोरा पंहुचे थे और आपचारी बालक के साथ मिलकर उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।