पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा सेंटर कुनकुरी और परीक्षा दे रहे जशपुर में

परीक्षा सेंटर कुनकुरी और परीक्षा दे रहे जशपुर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारको कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता के निर्देश में डिप्टी कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे एवं नायब तहसीलदार कमलेश कुमार मिरी के द्वारा शहर के करबला चौक स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के ऊपर बालाजी भवन में फास्टेक कम्प्यूटर सोसायटी के द्वारा संचालित कम्प्यूटर सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर का दूरवर्ती शिक्षा के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा चल रही थी, जहॉं विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 74 परीक्षार्थियों को अलग-अलग तीन कमरों में बैठाकर सामूहिक नकल कराया जा रहा था। जांच में यह बात सामने आया कि फास्टेक कम्यूटर सोसायटी को मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा जिले के कुनकुरी में सेंटर संचालित करने हेतु अनुमति प्रदान की गई है और जिसका परीक्षा केन्द्र कोड 4302 है। परंतु फास्टेक कम्प्यूटर सोसायटी के संचालक आशीष सोनी के द्वारा नियम एवं कानून को ताक में रखकर कुनकुरी के बजाय जशपुर में अपने ही सेंटर में परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। डिप्टी कलेक्टर श्री कुर्रे एवं नायब तहसीलदार श्री मिरी जब दोपहर लगभग 03ः20 बजे फास्टेक कम्प्युटर सेंटर पहुंचे तो वहां का नजारा देखने लायक था। सारे के सारे परीक्षार्थी मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा दिये गये टेक्स्ट बुक एवं अन्य नकल सामग्री से उत्तर पुस्तिका पर प्रश्न का उत्तर लिखने में व्यस्त थे। डिप्टी कलेक्टर ने परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों का बयान एवं कम्प्यूटर सेंटर के संचालक का बयान दर्ज किया। परीक्षार्थियों के द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उनके द्वार नकल किया जा रहा था वहीं केन्द्र के संचालक ने भी यह स्वीकार किया कि उसके द्वारा परीक्षार्थियों को सामूहिक नकल कराया जा रहा था। विदित हो कि मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर का दूरवर्ती शिक्षा के तहत डी.सी.ए. एवं एम.एस.सी. प्राणी शास्त्र , एम.एस.सी. रसायन, एम. एस.सी. वनस्पती शास्त्र, एम. ए. शिक्षा शास्त्र, एम. ए. राजनीति विज्ञान, एम. ए. समाज शास्त्र एवं मास्टर ईन सोशल वर्क के पाठ्यक्रमों की परीक्षा 10 सितम्बर से प्रारंभ है। जो दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक चलती है। फास्टेक कम्प्यूटर सोसायटी द्वारा अवैध तरीके से जशपुर में कराए जा रहे परीक्षा केन्द्र में डी.सी.ए. के 64 परीक्षार्थी, एम.एस.सी. पूर्व प्राणी शास्त्र के 04 परीक्षार्थी, एम. ए. राजनीति विज्ञान के 02 परीक