पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क सुधरवाने बंद कराया शहर

सड़क सुधरवाने बंद कराया शहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें मुख्य सड़कों की बदहाली से त्रस्त सभी व्यवसायियों ने मंगलवार को स्वस्फूर्त अपने व्यवसाय बंद कर दिए थे। यहां कांग्रेस और भाजपा नेताओं की निष्क्रियता के बाद लोगों ने सोमवार को शाम कटनी-गुमला मुख्य सड़क की बदहाली के विरोध में पत्थलगांव बंद करने का आह्वान किया था।

सड़कों की जर्जर हालत के विरोध में मंगलवार को किसी भी व्यवसायी से उनके प्रतिष्ठान बंद कर के समर्थन देने के लिए आग्रह नहीं करना पड़ा। पूरे दिन भर छोटे बड़े सभी व्यवसायियों ने व्यवसाय बंद कर देने से यहां सभी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बस स्टैंड पर बसों का आवागमन पूर्ववत होते रहा, पर बस यात्रियों को यहां कोई सुविधा नहीं मिल पाने से सभी बसें जल्दी रवाना हो रही थी। गड्ढों भरी सड़क पर आए दिन वाहनों के हादसे होने के बाद भी प्रशासनिक अमला इस सड़क पर सुधार काम कराने की कोई पहल नहीं कर रहा है। बीते पांच साल से कटनी-गुमला एनएच पर नया डामरीकरण का काम नहीं होने से यहां अंबिकापुर रोड में करमीटिकरा और जशपुर रोड में पाकरगांव तक की मुख्य सड़क जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं। मुख्य सड़क पर जानलेवा गड्ढों में बरसात के दिनों में पानी भर जाने के बाद यह सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। शहर के बीच से गुजरने वाली कटनी-गुमला एनएच सड़क पर वाहनों का भारी दबाव होने से यहां कीचड़ और धूल का गुबार से लोग दिन रात परेशान रहते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं के साथ कांग्रेस के दिग्गज कहलाने वाले सभी नेताओं ने आम लोगों के सरोकार से चुप्पी साध रखी है। अपने जनप्रतिनिधियों की लगातार निष्क्रियता से परेशान होकर स्थानीय नागरिकों ने मीडिया के लोगों से मुख्य सड़क की बदहाली को सुधरवाने का आग्रह किया था।

इस पर बीते सप्ताह मीडिया के लोगों ने एसडीएम रामानंदन सिंह को एक ज्ञापन सौंप कर उन्हें मुख्य सड़क पर सुधार कार्य कराने की मांग की थी। श्री सिंह ने हर बार की तरह जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सड़क सुधार की कोई पहल नहीं होने के बाद पत्थलगांव बंद करने का निर्णय लिया गया।

पुलिस ने बुलाया अतिरिक्त बल

बंदके आह्वान को देखते हुए पुलिस ने आस-पास के सभी थानों से अतिरिक्त बल बुला कर यहां के चौक-चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए थे। मुख्य सड़क की जर्जर हालत से परेशान सभी लोगों द्वारा बंद को