कमिश्नर आज लेंगे बैठक
जशपुरनगर|अंबिकापुर केसंभागीय कार्यालय के सभाकक्ष में कमिश्नर जशपुर, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज 5 जिलों के संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक 18 सितंबर को लेंगे। बैठक में पांचों जिले के उप संचालक कृषि, उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, मत्स्य विभाग, मंडी, दुग्ध उत्पादन केंद्र, जिला पंजीयक सहकारी समिति, जिला विपणन अधिकारी (मार्कफेड) बीज प्रसंस्करण केंद्र, स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन की बैठक सुबह 10.30 बजे से होगी।