30 तक कराएं पंजीयन
जशपुरनगर|कृषि विभागने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए कृषकों को 30 सितंबर तक धान खरीदी केंद्र में जाकर अपना पंजीयन कराने के लिए कहा है। 30 सितंबर तक पंजीयन का कार्य समिति मुख्यालय में कराना जरूरी है। इसके बाद 15 अक्टूबर तक तहसील कार्यालय में पंजीयन किया जाएगा। 15 अक्टूबर के बाद किसानों का पंजीयन नहीं कराया जाएगा। किसानों से विभाग ने अपील की है कि वे समय पर अपना पंजीयन करा लें।