- Hindi News
- प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रथम फॉरमेटिव आंकलन 24 से
प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रथम फॉरमेटिव आंकलन 24 से
जशपुरनगर | प्राथमिकएवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की प्रथम फॉरमेटिव आंकलन मूल्यांकन 2014-15 तथा सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन हेतु गाइड लाइन राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद छत्तीसगढ़ के द्वारा प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत कक्ष 1 ली से 8 वीं तक शैक्षणिक सत्र में तीन फारमेटिव आंकलन, अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जाना है।
मूल्यांकन के बाद विद्यालय स्तर पर आवश्यक अभिलेख कक्षावार,ग्रेड पंजी संधारित कर एवं परीक्षा परिणाम संकुल वार,कक्षावार एवं ग्रेडवार जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त को प्रस्तुत करना होगा। प्रथम फॉरमेटिव आंकलन मूल्यांकन परीक्षा 2014 के लिए समय सारिणी जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कर दी गई है। इस के लिए निर्देश पत्र सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सभी सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सभी ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक को निर्देश जारी किया गया है। समस्त प्रधानपाठक परीक्षा परिणाम एवं छात्र-छात्राओं का शैक्षिक प्रगति प्रतिवेदन शाला परिसर में आयोजित विशेष ग्राम सभा के समक्ष भी प्रस्तुत करना है। जिले में परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए शासकीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1ली से 8वीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के लिए फारमेटिव आंकलन परीक्षा किया जा रहा है।
दिनांक दिन 1ली 2री 3री 4थी 5वीं
24.9.2014बुधवार - - हिन्दी पर्यावरण अंग्रेजी
25.9.2014 गुरूवार हिन्दी हिन्दी अंग्रेजी हिन्दी हिन्दी
26.9.2014 शुक्रवार अंग्रेजी अंग्रेजी गणित अंग्रेजी गणित
27.9.2014 शनिवार गणित गणित पर्यावरण गणित पर्यावरण
प्राथमिक स्तर प्रथम फॉरमेटिव आंकलन परीक्षा (कक्षा 1 ली से 5 वीं ) (अपराह्न 1ः00 बजे से 2ः30 बजे )
जिला स्तर पर प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर हेतु जारी समय सारिणी
दिनांक दिन 6वीं 7वीं 8वीं
{22.9.2014सोमवार हिन्दी संस्कृत अंग्रेजी
{ 23.9.2014 मंगलवार अंग्रेजी अंग्रेजी हिन्दी
{ 24.9.2014 बुधवार संस्कृत हिन्दी संस्कृत
{ 25.9.2014 गुरूवार गणित विज्ञान गणित
{ 26.9.2014 शुक्रवार विज्ञान सा.विज्ञान विज्ञान
{ 27.9.2014 शनिवार सा. विज्ञान गणित सा. विज्ञान
उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6वीं से 8वीं)