- Hindi News
- बेहाल वार्ड की अब तक किसी ने नहीं ली सुध
बेहाल वार्ड की अब तक किसी ने नहीं ली सुध
शहरके वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 डीपाटोली में शौचालय, पेयजल, सफाई की समस्या को लेकर वहां के युवकों ने एक पखवाड़ा पहले कलेक्टर के पास गुहार लगाई थी। पर अभी तक किसी भी अधिकारी ने वार्ड की सुध नहीं ली है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि इसी वार्ड में नपा का कार्यालय भी स्थित है।
समस्या जस की तस बनी रहने से परेशान युवक मंगलवार को भी कलेक्टोरेट पहुंचकर फिर से आवेदन देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की है। युवकों ने बताया डीपाटोली मोहल्ले में सबसे बड़ी समस्या टायलेट की है। इस वार्ड में अधिकांश गरीब मजदूर परिवार निवास करता है। जिनके पास शौचालय बनाने के लिए भूमि एवं पैसा नहीं है। शौचालय नहीं होने के कारण लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है। युवकों ने कलेक्टर से मांग की है कि वार्ड में प्राथमिकता के साथ सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जाए।
इसके लावा इन युवकों ने पेयजल सफाई की समस्या के निराकरण की भी मांग कलेक्टर से ही है। कलेक्टोरेट पहुंचने वाले युवकों में अर्जुन, प्रमोद, ओमप्रकाश, सचिन, विनय, पप्पू, मनीष, बंटी, संदीप, विकास, पिंटू, प्रवीण, प्रभात, शंभू, डेविड, अनिल, सुनील, मनमोहन, प्रताप, सुखराम, नवीन, श्यामू, विक्की प्रमुख रूप से शामिल थे।
समस्या निराकरण के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे मोहल्लेवासी।