किशोरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज
जशपुरनगर| 14वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी को 7 माह का गर्भ ठहर जाने के बाद परिजनों ने सिटी कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरवाटोली की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरवाटोली निवासी 14 वर्षीय किशोरी 26 अप्रैल को अपने घर में अकेली थी। उसी दौरान गांव के त्योफिल कुजूर (45) उसके घर पहुंच कर उसे धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद पीड़िता ने घटना के संबंध में किसी को नहीं बताया था। उसे गर्भ ठहर जाने के बाद घटना के संबंध में उसके परिजनों को पता चला। जिसके बाद गांव में पंचायत भी बैठाया गया था। लेकिन पंचायत में काेई फैसला नहीं हो पाया। इसी दौरान किशोरी के परिजन उसका उपचार करने के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पंहुचे और चाइल्ड लाइन के मदद से आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 बी भादवी एवं 3,4 बालको का लैंगिक अपराध से संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।