1 लाख की लकड़ी जब्त
जशपुरनगर| पत्थलगांवसे लगे ग्राम बाकारूमा वनपरिक्षेत्र मे कीमती लकड़ियों से भरी एक पिकअप क्रमांक सी.जी.13 डी-1801 को जब्त किया गया है। बताया जाता है कि उक्त पिकअप बाकारूमा वनपरिक्षेत्र के भालुपखना के पास से जब्त की गई है। जिसमे मौका स्थल से 63 नग साल,24 नग कसाई,4 नग खम्हार 7 नग कलमी लकड़ी चिरान के साथ कुल 98 नग कीमती लकड़ी पिकअप जब्त की गई है। जब्त लकड़ियों की कीमत लगभग एक लाख आंकी गई है। जानकारी देते हुए बाकारूमा वनपरिक्षेत्राधिकारी केपी डिडौरे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर वनविभाग द्वारा अपनी दबिश देते हुए भालूपखना के करीब लकड़ियों से भरी पिकअप को जब्त किया गया था। उक्त पिकअप किसी रमेश जायसवाल पिता सुखराम जायसवाल की बताई जा रही है।