- Hindi News
- बोर्ड परीक्षा में अधिकतम अंक पाने वाले 15 विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत
बोर्ड परीक्षा में अधिकतम अंक पाने वाले 15 विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत
जशपुरनगर|अजा एवंअजजा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पुरस्कार देने का प्रावधान है। इसके तहत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा, भारतीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले इन वर्ग के विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप 15 हजार रुपए दिए जाएंगे।
इस योजना के अंतर्गत सुभद्रा भगत, अनुपमा तिग्गा, शकुंतला पैकरा, दीप्ति देवी, सीमा देवी अरहा, कौशल्या पैकरा, तरूनी पैकरा, रजनी मिंज, वंदना पैकरा, प्रेमा मिंज, रीना कुजूर, चंद्रकला, दीपक कुमार, नायमंत कुमार, अभय किस्पोट्टा, मनीष भगत, अभिषेक खाखा, जयप्रकाश भगत, दारा सिंह, आशीष कुमार भगत, मालती नाग समेत अन्य को पुरस्कार की राशि दी जानी है। उन्हें संबंधित बीईओ कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर एवं भरकर सहायक आयुक्त कार्यालय में 7 अक्टूबर तक जमा करने को कहा गया है।