पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैतन्य झांकी का आकर्षण

चैतन्य झांकी का आकर्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गूंज रहे मां के जयकारे

जशपुरनगर|प्रजापिता ईश्वरीयविश्वविद्यालय की जशपुरनगर (बिजली टोली शाखा) द्वारा नवरात्रि पर देवियों की चैतन्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी। हर साल की तरह इस साल भी चैतन्य ांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी। यह झांकी शहर के जनपद कार्यालय पानी टंकी के पास 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रहेगी। उल्लेखनीय है कि ब्रह्मकुमारी बहनें अपनी योग साधना के द्वारा कई घंटों तक बिना हिले-डुले देवियों के रूप में स्थापित होती हैं।

अंकिरा|गुरूवार सेक्षेत्र में चारों ओर जयमाता की गूंज सुनाई दे रही है। गुरूवार को जगत जननी मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई। क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी। कलश यात्रा, बेलपत्र, आमंत्रण जैसे अनेक धार्मिक कार्यक्रम हुए। गंझियाडीह, अंकिरा, पंडरीपानी, सहित कई गांवों में सार्वजनिक दुर्गा समिति द्वारा माता की स्थापना की गई। जहां 9 दिनों तक पूजा-अर्चना एवं कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिसमें समितियों में प्रतिस्पर्धा की होड़ मची है। समितियां श्रद्धालुओं के पंसद काे ध्यान में रखकर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।





इसके लिए पहले से ही आर्केस्ट्रा, भजन संध्या, बाद पाला जैसे आकर्षक कार्यक्रम बुक कर चुके है। जो निर्धारित तिथियों में आयोजित होंगे। अंकिरा में जहां बदपाला मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। वहीं तपकरा, फरसाबहार सहित अन्य गांवों की समितियों द्वारा आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा।