पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक की चपेट में आने से राहगीर की मौत

ट्रक की चपेट में आने से राहगीर की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके बीच से गुजरने वाली कटनी-गुमला एनएच पर ट्रक की चपेट में आने से गुरूवार को एक राहगीर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एनएच विभाग के अधिकारी यहां मुख्य सड़क की जर्जर हालत के बाद भी जानलेवा गड्ढों के सुधार के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार लाखझार निवासी अमरसाय पिता बुधराम मांझी गुरूवार को पैदल अपने घर जा रहा था। इस दौरान जशपुर मार्ग में वह ट्रक क्रमांक सीजी 15-2346 की चपेट में जाने से घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने ट्रक को रोक कर चालक शिवशंकर और खलासी प्रदीप की जमकर पिटाई कर दी। घटना की पुलिस थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

सड़क सुधारने की पहल नहीं

इनदिनों शहर में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव होने के कारण तीनों मुख्य मार्गो में मां दुर्गा की प्रतिमा और झांकियों को देखने वालों की हर समय भीड़ लग रही है। यहां पर सड़क की जर्जर हालत के चलते हर जगह दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एसडीएम रामानंदन सिंह ने कटनी-गुमला सड़क की बदहाली को लेकर एनएच विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया है। इसके बाद भी सड़क की बदहाली सुधारने की कोई पहल नहीं हो पा रही है।