दावा-आपत्ति 4 तक
जशपुरनगर|मुख्य चिकित्साएवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पुरुष बहुद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण सत्र अक्टूबर 2014 के लिए प्राविधिक वरीयता सूची का प्रकाशन किया है। यह सूची कार्यालय के सूचना बोर्ड पर लगा दी गई है। साथ ही जिले की वेबसाइट में भी अपलोड कर दी गई है। साथ ही सभी बीएमओ को भी मेल कर दिया गया है। प्रकाशित सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 4 अक्टूबर तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में की जा सकती है। विभाग इसके बाद प्राप्त होने वाले दावा-आपत्ति पर कोई विचार नहीं करेगा।