लूट का एक आरोपी गिरफ्तार
जशपुरनगर|ओडिसा सेलूट का एक आरोपी गिरफ्तार।पुलिस ने आरोपी के निशानदेही में चोरी की मोटर साइकल भी बरामद कर ली है।इस संबंध में फरसाबहार थाना प्रभारी सुश्री मल्लिका बनर्जी ने बताया कि 27 जून को आरोपियों ने मेडरबहार निवासी अशोक पोदार के घर से लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए थे। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने पुलिस ने लूट का दूसरा आरोपी अनंत लोहार पिता रामचंद्र लोहार को सुंदरगढ़ के लिपरीपारा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनंत के निशानदेही में बंदरचुंवा से मोटरसाइकल भी बरामद कर लिया है।आरोपी ने घटना के बाद मोटरसाइकल को बंदरचुंवा में छुपा कर रखा था।