आज गायिका रीमा बिखेरेंगी भक्ति के रंग
भास्करन्यूज | जशपुरनगर
29सितंबर को देवी मंदिर प्रांगण में माता के जगराता में महुवा चैनल की कलाकार रीमा वर्मा एवं पूजा छाबड़ा के भजनों में भक्त झूमेंगे। नवरात्रि की पंचमी तिथि 29 सितंबर को माता का दरबार सजेगा।
कार्यक्रम में रीमा वर्मा के साथ अन्य कलाकार पहुंच रहे हैं। नवीन जागरण सेवा समिति ने इस बार छोटे पर्दे के नामी कलाकारों को जगराता के लिए आमंत्रित किया है। यह समिति बीते 9 सालों से शारदीय नवरात्र में माता का जगराता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित कर रही है। समिति के संस्थापक सुनील सिन्हा एवं अध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा ने बताया कि शहर के मां काली मंदिर प्रांगण में माता का जगराता कार्यक्रम होगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रीमा वर्मा महुवा चैनल के सुरसंग्राम की विजेता रही हैं। रीमा वर्मा भारत के कई राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी माता के जागरण का कार्यक्रम कर चुकी हैं।
हरियाणा की झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र
माताके जागराता में भोजपुरी हिंदी भजनों के साथ ही बीच-बीच में आकर्षण झांकियों की भी प्रस्तुति की जाएगी। झांकी प्रस्तुत करने के लिए इस वर्ष हरियाणा के सुनील तिलकधारी की टीम पहुंच रही है, जो कार्यक्रम के मध्य में माता के दरबार की झांकी की प्रस्तुति कर जाएगी। इसके साथ ही भक्ति नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा।