पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्ञान प्रोत्साहन में विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन

ज्ञान प्रोत्साहन में विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर| मुख्यमंत्रीज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत जिले से कक्षा 12 वीं के 15 टापर्स का चयन हुआ है। इनमें से 10 संकल्प कोचिंग संस्थान की छात्राएं हैं। ज्ञात हो कि संकल्प कोचिंग का बीते वर्ष का कक्षा 12 वीं का परिणाम एवं प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उत्कृष्ट रहा। इस संस्थान का संचालन एकीकृत कार्ययोजना (आईएपी) के तहत किया जा रहा है। संकल्प के कुल 26 छात्राओं में से 16 छात्राओं ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित किया है। इन 16 में से अजा एवं अजजा वर्ग की 10 छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत किया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक छात्राओं को 15 हजार रुपए की राशि शासन द्वारा प्रदान किया गया है। इस योजना के तहत शकुंतला पैकरा, कौशल्या पैकरा, तरुणी पैकरा, प्रेमा मिंज, रजनी मिंज, वंदना पैकरा, चंद्रकला लहरे, सीमा देवी, रीना कुजूर एवंं दीप्ति देवी। इस वर्ष संकल्प कोचिंग संस्थान में कुल 26 छात्राओं में से 18 छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हुई है। जिसमें इंजीनियरिंग (एनआईटी) में 10 छात्रा, एग्रीकल्चर में 6 छात्राओं एव बी फार्मेसी में 2 छात्राओं ने प्रवेश लिया।