पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा के मजदूरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

मनरेगा के मजदूरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगा में सौ दिवस का रोजगार प्राप्त कर चुके मजदूरों को लाइफ प्रोजेक्ट योजना के तहत जीवन भर रोजगार उपलब्ध कराने प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस तरह के मजदूरों का सर्वे करने पत्थलगांव जनपद पंचायत संसाधन केंद्र मे मजदूरों की काउंसलिंग आयोजित की गई,जिसमें उपस्थित 110 प्रतिभागी मे से 58 प्रतिभागी चयनित हुए। इन मजदूरों को कुशल श्रमिक एवं रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चयनित हुए श्रमिकों को जीवन भर हेतु आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाइवलीहुड अपग्रेडेशन के लिए प्रशिक्षित किया जाना है। इस दौरान जशपुर से उदित मिश्रा,डुमरबहार कृषि विज्ञान केंद्र से वैज्ञानिक ए आर गौर,मनरेगा पीओ जितेन्द्र शर्मा,सीएफटी संस्था से शोभेंद्र उपस्थित थे। इस संबंध मे मनरेगा पीओ जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि योजना के तहत बीते वर्षों में मनरेगा के मजदूर परिवार द्वारा सौ दिन का पूरा कर चुके हैं। ऐसे मजदूर या मजदूर परिवार को मनरेगा के बदले हुए स्वरूप में रखने की प्राथमिकता दी जा रही है। माना जा रहा है कि शासन की नजर में इनके पास मनरेगा के काम के अलावा दूसरा कोई और रोजगार के अवसर नहीं है। अब मनरेगा के मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें मजदूरों की रुचि और उनके कार्य करने की क्षमता सहित परिवार के रुझान के मुताबिक मजदूरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बदलेगी मजदूरों की दशा व दिशा
मनरेगा के पंजीकृत मजदूरों को उनके कार्य की रुचि के अनुसार अकुशल श्रमिकों को कुशल श्रमिक बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इसके लिए श्रम विभाग व एनजीओ की भी मदद ली जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण अंचल के मनरेगा मजदूर अब प्रशिक्षित और कुशल मजदूर बन कर काम करेंगे जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी साथ ही वे पूरे वर्ष भर रोजगार की उपलब्धता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इस तरह से मनरेगा के मजदूरों की दशा व दिशा दोनों बदलने की कवायद किए जाने की योजना है।

लाइफ प्रोजेक्ट योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण लेते मनरेगा के मजदूर।

खबरें और भी हैं...