शिव मंदिर में होगा शिखर कलश पूजन
जशपुरनगर | शहर के दरबारी टोली के शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा पूजन एवं अन्य कार्यक्रम 13 फरवरी से हो गया है। पांच दिनों के इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन शंकर मंदिर सेवा समिति दरबारी टोली द्वारा किया जा रहा है।सोमवार को सुबह 9 से 12 एवं शाम 4 से 6 बजे तक गौरी गणेश पूजन, वेदी पूजन, अन्नाधिवास, शर्कराधिवास व शिखर कलश पूजन का कार्यक्रम होगा। अगले दिन 16 फरवरी की सुबह गौरी गणेश पूजन, वेदी पूजन, फलाधिवास, शैयाधिवास, हनुमान पूजन, मंदिर शिखर अभिषेक किया जाएगा।