बेंगलुरू ने मध्यप्रदेश को 2-0 से दी मात
मध्यप्रदेश को हराकर बेंगलुरू पहुंची फाइनल में
भास्कर न्यूज | जशपुरनगर
शहर के रणजीता मैदान में खेले जा रहे स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रविवार को एमएजी बेंगलुरू और मध्यप्रदेश पुलिस भोपाल के बीच खेल गया। एमएजी बेंगलुरू की टीम ने मध्यप्रदेश पुलिस भोपाल की टीम को 2-0 से पटकनी देकर फाइनल में प्रवेश किया। रोमांचक मुकाबले में मैदान के चारो और सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। इस मैच में बेंगलुरू की टीम ने मध्यप्रदेश की टीम पर भारी रही। मैच के 20 वें मिनट में बेंगलुरू को प्लानटी मिली और इस प्लानटी जैसे सुनहरे मौके को बेंगलुरू ने गोल में तब्दील कर दी। बैंगलुरू की ओर से पहला गोल जर्सी नंबर 13 क्रिस्टोफर ने मारी। बेंगलुरू के एक गोल मारते ही मध्यप्रदेश की टीम ने भी काफी दम-खम दिया पर पहले हॉफ तक बेंगलुरू की टीम ने एक गोल की बढ़त ले रखी थी। हाफ टाइम के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए रेफरी विश्वजीत भट्टाचार्य ने अपने मीठे स्वर में सुंदर गीत गा कर लोगों का दिल बहलाया। रेफरी के इस सुंदर प्रस्तुति से खुश दर्शकों ने खूब तालिया मारी। हॉफ टाईम के बाद मध्यप्रदेश की टीम बैंगलुरू पर भारी पड़ने लगी प बैंगलुरू के जर्सी नंबर 22 आशिफ खान ने अपने खेल का जौहर दिखाते हुए गोल कर दिया। जिससे बेंगलुरू टीम ने 2-0 से मध्यप्रदेश की टीम को हरा दिया और फाइनल में प्रवेश कर किया।
रणजीता मैदान में खेले जा रहे स्व. दिलीप सिंह जूदेव स्मृति ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में हो रहे मैच का दृश्य।
आज का मैच
दिलीप सिंह जूदेव स्मृति इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आर्मी ग्रीन बेंगलुरू कर्नाटक विरुद्ध अार्मी ब्लू सिलोंग मेघालय के मध्य रणजीता मैदान में सोमवार को 2.30 में खेला जाएगा। इस सेमीफाइनल मुकाबले में जो टीम जीतेगी, वह टीम फाइनल मुकाबले में एमएजी बेंगलुरू की टीम के साथ भिड़ेगी।