पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैशन के दौर में भी पारंपरिक डिजाइन का क्रेज बरकरार

फैशन के दौर में भी पारंपरिक डिजाइन का क्रेज बरकरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्योहारीसीजन में कपड़ा एवं मिठाई की दुकानें गुलजार होने लगीं हैं। क्षेत्र में विजयादशमी को नए कपड़े पहनने की परंपरा है। कपड़ा व्यवसायियों को भी दशहरा के बाजार से खासी उम्मीदें हैं। इसके लिए व्यवसायियों ने नई डिजाइन के कपड़ों का पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया है। वहीं टेलरिंग शॉप संचालकों की भी व्यस्तता इन दिनों बढ़ गई है। फैशन के इस दौर में भी पारंपरिक डिजाइनों का क्रेज बरकरार है।

शहर में दशहरा के लिए कपड़ों की खरीददारी जोरों पर है। रावण दहन के समय स्टेडियम में लोग नए कपड़ों में नजर आएंगे। दशहरा मैदान में विजयादशमी को स्वयं को स्मार्ट लुक देने के लिए युवक एवं युवतियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग नई-नई डिजाइन के कपड़ों की तलाश में कई दुकानों में जा-जा कर वहां कपड़े छांट रहे हैं। कपड़ा व्यवसायी विवेक गुप्ता ने बताया कि युवतियों में नेरो प्लेन जींस, लैगिस सेट जींस-टॉप की डिमांड अधिक है। इसके अलावा धोती पजामा, जरी डिजाइनिंग सूट की मांग भी अच्छी है। कपड़ा व्यवसायी ने बताया कि युवतियों के परिधान में पटियाला सूट नेट बांह सूट की डिमांड घटी है। इसी तरह महिलाएं पाटला साड़ी, नेट साड़ी, कटवर्क नेट साड़ियों की डिमांड सबसे ज्यादा कर रहीं हैं। इसके अलावा बच्चों में कैपरी, फैंसी फ्रॉक अधिक बिक रहे हैं।

वहीं नवरात्र के दिनों में बच्चों के लिए विशेष तौर पर गुजराती लहंगा की खरीदी भी की जा रही है। व्यवसायी विकास अग्रवाल ने बताया कि युवकों में जींस, टी-शर्ट, चेक शर्ट, प्रिंट टी-शर्ट, राइटिंग टी-शर्ट की डिमांड ज्यादा है। इस वर्ष अधिकांश युवा प्लेन शर्ट और ट्राउजर भी खूब खरीद रहे हैं। इसके अलावा कई लोग सिलवाकर कपड़े पहनने के शौकीन होते हैं। ऐसे लोगों ने कपड़े खरीदकर उसे सिलने के लिए टेलर के पास दे दिया है। जिससे इन दिनों टेलरिंग शॉप संचालकों की व्यस्तता भी काफी बढ़ गई है।

नवरात्रि में फल भी हुए महंगे

नवरात्रिमें डिमांड बढऩे के चलते फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। क्षेत्र के फल व्यवसायी जांजगीर,चांपा और रांची से फल मंगाते हैं। नवरात्रि में अधिकांश लोग व्रत करते हैं और फलाहार में रहते हैं। जिससे वर्तमान में फलों की आवक कम और डिमांड ज्यादा है। यही वजह है कि फल पिछले माह की तुलना में काफी अधिक कीमत पर बिक रहे हैं। पर्व के दौरान लाल चुनरी पूजन सामग्रियों की बिक्री भी काफी बढ़ गई है।