पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यवसायी के सिर पर डंडे से वार कर लूट िलए नकदी

व्यवसायी के सिर पर डंडे से वार कर लूट िलए नकदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुर/कोतबा|तीन अज्ञातलोगों ने एक व्यवसायी को डंडा मार कर लूट की घटना को अंजाम दिया। कोतबा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना कोतबा चौकी क्षेत्र के रेचुंवाघाट की है। इस संबंध में चौकी प्रभारी एसआर चौहान ने बताया कि शनिवार को कोतबा निवासी मोतीलाल अग्रवाल अपने कर्मचारी पूरन यादव के साथ मोटर साइकल में उधार वसूल करने लैलूंगा गया हुआ था। शाम 7.30 बजे दोनों मोटरसाइकल से वापस लौट रहे थे। मोटरसाइकल पूरन यादव चला रहा था और मोतीलाल पीछे बैठे हुआ था।रेचुंवा घाट के पास दोनों जैसे ही पंहुचे वैसे ही तीन अज्ञात युवक जो नकाब में थे उन्होंने पीछे से मोतीलाल के सिर पर डंडा से वार कर दिया।जिससे दोनों मोटर साइकल से नीचे गिर गए।जिसके बाद तीनों अज्ञात युवकों ने मोटर साइकल का चाबी छिन कर डिक्की में रखे 15 हजार रुपए नकद एवं बैंक का पासबुक लेकर जंगल के रास्ते फरार हो गए।पुलिस ने मोतीलाल की रिपोर्ट पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 394,34 का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वारदात