- Hindi News
- केरोसिन से चलने वाले वाहनों की करें धड़ पकड़
केरोसिन से चलने वाले वाहनों की करें धड़-पकड़
जशपुरनगर|जिले केराजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के सभा कक्ष में अपर कलेक्टर डीके सिंह ने ली। उन्होंने अधिकारियों को लोक सेवा गारंटी योजना के तहत आम जनता को राजस्व विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं का लाभ समय सीमा में देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जाति, निवास, आय और अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण गारंटी समय सीमा में करने कहा है। अपर कलेक्टर ने राजस्व मामलों का निराकरण प्राथमिकता से करने कहा है। जिससे आवेदकों को समय पर लाभ मिल सके। बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा गया कि वे केरोसीन से चलने वाले वाहनो की धर-पकड़ करें। डामर प्लांट सहित अन्य प्लांटों का निरीक्षण करने को भी कहा गया है। अपर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा है कि वे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने दें। अगर कहीं होता है, तो समय रहते अतिक्रमण हटाएं। इसके अलावा उन्होंने कई जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर आईएल ठाकुर सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में नसीहत