- Hindi News
- जर्मनी से आए डॉक्टर देंगे बच्चों के चेहरे को नया लुक
जर्मनी से आए डॉक्टर देंगे बच्चों के चेहरे को नया लुक
जिनबच्चों के होंठ तालू कटे-फटे हों, तो उनके अभिभावकों को उसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। जर्मनी के तीन विशेषज्ञ प्लास्टिक सर्जन सहित रायपुर के डॉक्टर ऐसे बच्चों का ऑपरेशन कर उनके चेहरे को नया लुक देंगे। इसके लिए जिला अस्पताल में 10 से 15 अक्टूबर तक विशेष शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटर प्लास्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
सुंदर होंठ और मुस्कुराहट चेहरे की सुंदरता को निखारते हैं। सभी कोई सुंदर दिखना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि उनके बच्चे भी सुंदर हों। पर बच्चों में कटे-फटे होंठ की बीमारी किसी भी अभिभावक को चिंता में डाल सकती है। इससे जहां चेहरे की सुंदरता पर प्रभाव पड़ता है। वहीं बड़े होने के बाद बच्चों में आत्मविश्वास की कमी भी आने लगती है। उनकी शादी में बाधा आने लगती है। जिसका प्रभाव ऐसे लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इसी तरह फटे तालू के कारण मरीज सही तरीके से बाेल नहीं पाता। यह भी बच्चों में आगे जाकर बड़ी समस्या बन सकती है। कई लोग समाज से कट जाते हैं और उनका आत्मविश्वास गिर जाता है। इन सब समस्याओं से अब जिले के मरीजों को निजात दिलाई जाएगी।
रविवार को इंटर प्लास्टस संस्था की सदस्य एवं रायपुर की प्लास्टिक सर्जन डॉ. निर्वेद जैन एवं सीएचएमओ डॉ. बीबी बोडे ने बताया कि कटे-फटे होंठ और तालू वाले मरीजों के लिए 10 से 15 अक्टूबर तक विशेष शिविर लगाया जाएगा।
जिसमें उनका ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद भी इन मरीजों को फॉलो किया जाएगा। जिससे उन्हें बेहतर देखभाल मिले और उनके चेहरे को नया लुक मिल सके।
प्लास्टिक सर्जन डॉ. निर्वेद जैन ने बताया कि ज्यादातर यह बीमारी अनुवांशिक होती है। इसके अलावा गर्भ के तीन महीने में समुचित पोषण फोलिक एसिड की कमी के कारण भी बच्चों को यह बीमारी हो सकती है। इसलिए इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण के बारे में विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही रिश्तेदारी में विवाह होने के कारण भी बच्चों में कटे-फटे होंठ तालू की समस्या हो सकती है। अगर किसी परिवार में कटे-फटे होंठ की समस्या हो, तो उन्हें दूसरे ऐसे परिवार में विवाह नहीं करना चाहिए जिनमें भी कटे-फटे होंठ की समस्या हो। ऐसा होने पर आने वाली पीढ़ी में यह समस्या होने की आशंका अधिक हो जाती है।
क्यों होती है बीमारी
3माह में ऑपरेशन होना अच्छा
डॉ.जैन ने बताया कि कटे