हाथ धोने के बताए तरीके
जशपुरनगर|राष्ट्रीय स्वच्छताजागरूकता सप्ताह के तहत जशपुर ब्लॉक के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर गम्हरिया एवं मनोरा विकासखंड के प्राथमिक शाला जरिया करंजटोली में हाथ धुलाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को हाथ धाेने के सही तरीके बताए बच्चों को साबुन से हाथ-धोने के महत्व को समझाते हुए अपने जीवन में स्वच्छता को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी बताया गया कि नियमित साबुन से हाथ-धोने से 30 प्रतिशत बीमारियों से बचा जा सकता है। इस मौके में सहायक अभियंता, सरपंच, शिक्षक एवं अन्य मौजूद थे।