पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय सारिणी में संशोधन

समय सारिणी में संशोधन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर| हाईस्कूल,हायरसेकेण्डरी विद्यालयों में तिमाही परीक्षा के कक्षा 9 वीं एवं कक्षा 10 वीं की संशोधित तिथी में आंशिक संशोधन कर 01 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार तिमाही परीक्षा का संशोधित समय सारिणी के अनुसार 4 अक्टूबर को सुबह 9ः00 बजे से 12ः00 बजे तक आयोजित कक्षा 9 वीं की सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा 10 वीं की संस्कृत विषय की परीक्षा छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अवकाश संशोधन होने के कारण पुनः संशोधित किया गया है।

जिसके अनुसार संशोधित तिथी के अनुसार कक्षा 9 वीं की सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा 10 वीं की संस्कृत विषय की तिमाही परीक्षा अब 1 अक्टूबर को सुबह 9ः00 बजे से 12ः00 बजे आयोजित की जाएगी।