सीईओ ने किया निरीक्षण
जशपुरनगर| प्रभारीकलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ जेपी मौर्य ने सर्व शिक्षा अभियान राजीव गांधी मिशन द्वारा संचालित विशेष आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का आकस्मिक औचक किया। उन्होंने लोदाम के ‘समर्थ’ आरबीसी केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे मूक-बधिर बच्चों से सांकेतिक भाषा में प्रशिक्षण संबंधी जानकारी ली। नीमगांव के विशेष प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों से योग्यता संबंधी कुछ सवाल पूछे। इस दौरान सहायक कार्यक्रम समन्वयक (वित्त) शशिकांत सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने प्रभारी कलेक्टर को केंद्र के संबंध में जरूरी जानकारी दी। श्री मौर्य केंद्र के रख-रखाव प्रशिक्षण से संतुष्ट दिखे।