- Hindi News
- समस्या निवारण शिविर में सुनी शिक्षकों की समस्या
समस्या निवारण शिविर में सुनी शिक्षकों की समस्या
जशपुर|रविवार कोको स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कांसाबेल ब्लॉक पोंगरों के माध्यमिक शाला में विकासखंड स्तरीय शिक्षक समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समस्याओं से संबंधित कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए। समस्याएं द्वितीय क्रमोन्नति एरियर्स भुगतान, जीपीएफ गुमशुदा राशि से संबंधित थे। जिसका निराकरण कर एरियर्स का भुगतान नवंबर तक कर दिया जाएगा। समस्या निवारण शिविर में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक संचालक किशोर केरकेट्टा एवं लिपिक लाल मन साय मौजूद थे। साथ ही एके भगत, पावल लकड़ा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।