पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुष मेले में 642 मरीजों का किया गया उपचार

आयुष मेले में 642 मरीजों का किया गया उपचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर|दुलदुला केबाजार डांड में जिला आयुर्वेद अधिकारी के मार्गदर्शन निर्देश में आयुष मेला लगाया गया। जिसमें कुल 642 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में मरीजों की जांच के बाद उन्हें नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले का लाभ लेने के लिए दूर-दराज से भी ग्रामीण पहुंचे थे। इस दौरान आयुर्वेद पद्धति से 476 एवं होम्योपैथ पद्धति से 166 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में मरीजों को स्वास्थ्य दिनचर्या घरेलू औषधियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। मेले में डॉ. आरके पटेल, डॉ. रविशंकर, डॉ. वीएन पाठक एवं डॉ. दिव्य शिखा ने अपनी सेवाएं दी।