- Hindi News
- विज्ञान की पढ़ाई में बढ़ी स्टूडेंट्स की रूचि
विज्ञान की पढ़ाई में बढ़ी स्टूडेंट्स की रूचि
सर्वशिक्षा अभियान द्वारा आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता एवं गणित ओलंपियाड का आयोजन जिला स्तरीय समारोह के साथ डाइट में हुआ। इसमें विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान विषय पर आधारित विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए गए। साथ ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित बच्चों की घोषणा करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ठुनी बाई, पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकुमार राय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनूपनारायण सिंह बड़ाईक, वनवासी कल्याण आश्रम के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह, प्रभारी कलेक्टर जेपी मौय, अपर कलेक्टर डीके सिंह, सहायक आयुक्त जेआर नागवंंशी, सर्वशिक्षा के सहायक कार्यक्रम समन्वयक शशि सिंह सहित उपस्थित थे। प्रभारी कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों में विज्ञान विषय को पढ़ने के लिए उत्सुकता एवं जिज्ञासा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने विज्ञान मॉडल की पूरी जानकारी रखने की समझाईश देते हुए बच्चों को विज्ञान पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान विषय में पूरे राज्य में शिक्षकों की कमी है। विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने की इस तरह के प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि हमेशा बच्चे विज्ञान और गणित की मांग करते रहते है। बच्चों में विज्ञान विषय पढ़ने की रूचि बढ़ रही है। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए सीमित संसाधनों के बीच उत्साह से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। वनवासी कल्याण आश्रम के उपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि बच्चों द्वारा मॉडल की प्रदर्शनी से विभिन्न विषयों का अच्छा संदेश दिया है। इस अवसर पर बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान विज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें अतिथियों ने बच्चों से प्रश्न पूछे। बच्चों ने बढ़े उत्साह के साथ उत्तर दिए और पुरस्कार जीते।
स्पर्धा में 39 विद्यार्थी हुए शामिल
सर्वशिक्षा अभियान के शशिकांत सिंह ने बताया कि 135 संकुल केंद्रों में 12 सितंबर को प्रतियोगिता हुई, जिसमे 872 बच्चों ने भाग लिया। संकुल स्तर से प्रथम और द्वितीय चयनित 270 बच्चों की खंड स्तर पर 18 सितंबर को प्रतियोगिता आयोजित की गई। इनमें से चयनित 39 बच्चों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इनमें चयनित बच्चें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होगे। इस प्रतियोगिता में गणित ओलंपियाड से प्रथम स्थान पूर्व माध्यमिक शाला