पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अस्पताल की बिजली सप्लाई चरमराई

जिला अस्पताल की बिजली सप्लाई चरमराई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाअस्पताल की आंतरिक बिजली व्यवस्था बीते कई दिनों से चरमराई हुई है। कई जगह जर्जर खुली वायरिंग से परेशानी और बढ़ रही है। खराब और बेतरतीब वायरिंग के चलते आए दिन अस्पताल के बल्ब फ्यूज हो रहे हैं। साथ ही उपकरण खराब भी हो रहे हैं।

जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति के लिए अलग से एक ट्रांसफार्मर लगा है। साथ ही बिजली नहीं रहने की स्थिति में बड़े जनरेटर की भी व्यवस्था है। पर एक-दो वार्डों को छोड़ दिया जाए, तो पूरे अस्पताल परिसर की वायरिंग सही तरीके से नहीं की गई है। यहां तक कि सिविल सर्जन कक्ष के बार भी बेतरतीब तरीके से वायरिंग की गई है। कक्ष के बाहर दीवार पर चार फ्यूज बॉक्स फ्यूज बोर्ड लगाए गए हैं। जिसमें खुली वायरिंग की गई है। बताया जाता है कि खराब वायरिंग के चलते आए दिन अस्पताल परिसर में वोल्टेज अप-डाउन होते रहता है। साथ ही कई बल्ब फ्यूज होते रहते हैं। विशेषकर अस्पताल के बाथरूम शौचालय में कभी बिजली नहीं रहती। खराब वायरिंग के कारण दो हीटर, एक सेक्शन मशीन खराब हो चुके हैं। कई बार वायरिंग में शार्ट सर्किट भी होता है। जिसके चलते कभी भी बड़ी घटना होने की आशंका बनी रहती है। हालांकि इस बारे में अस्पताल प्रबंधन ने कई बार लोक निर्माण विभाग के विद्युत शाखा को पत्र भी भेजा है। पर इस पर कोई सुधार नहीं किया गया है। जिससे समस्या जस की तस है।

^बिजली वायरिंग को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग (विद्युत) को पत्र भेजा गया है। खराब वायरिंग के कारण कई समस्याएं रहीं हैं।\\\'\\\' डॉ.एनसी नंदे, सिविलसर्जन