पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रणविजय बने दिल्ली विस चुनाव के स्टार प्रचारक

रणविजय बने दिल्ली विस चुनाव के स्टार प्रचारक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर| प्रदेशके लोकसभा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव अब दिल्ली में स्टार प्रचारक की भूमिका निभा रहे हैं। मंगलवार को श्री जूदेव ने दिल्ली के नजबगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया। वहां उनके साथ दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ठाकुर, महामंत्री जेपी शर्मा, रमेश सोखांडी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेश शर्मा एवं अजीत खरखरी भी मौजूद थे। सभा के दौरान श्री जूदेव ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री की ओर आस लगाकर बैठा है। वे अपनी चुनावी घोषणापत्र के अनुसार देश का विकास कर रहे हैं। भाजपा ने जो घोषणाएं की हैं, उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री जूदेव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनना तय है। भाजपा की सरकार बनने से यहां विकास की गति और तेज होगी। सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने बीते विधानसभा चुनावों में जशपुर जिले की तीनों सीटों पर रिकार्ड बहुमत से भाजपा को जीत दिलाई थी।