निजी कॉलेज जमा करें प्रमाण पत्र
जशपुरनगर| उच्चशिक्षा विभाग के आदेश के पालन में शासकीय रामभजन राय एनईएस स्नातकोत्तर कॉलेज के प्राचार्य, डॉ. सतीष देशपांडे ने जिले में संचालित सभी निजी उच्च शैक्षणिक संस्थाओं के प्रबंधकों संस्था प्रमुखों को अपनी विश्वविद्यालय संबंधी संबद्धता के प्रमाण-पत्र जमा करने का निर्देश दिया है। प्रमाण पत्र अग्रणी महाविद्यालय के कार्यालय में तत्काल प्रस्तुत करने को कहा गया है।