पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह माह से बिगड़े पड़े हैंडपंप को सुधारा

छह माह से बिगड़े पड़े हैंडपंप को सुधारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर में खबर छपते ही सक्रिय हुआ प्रशासनिक अमला।

भास्करन्यूज| जशपुर/डूमरबहार

यहांसे 8 किलोमीटर दूर कोडकेल खजरी पंचायत के ग्राम पटेलपारा स्थित प्राइमरी स्कूल का हैंडपंप भास्कर में खबर छपने के 24 घंटे के अंदर सुधार दिया गया। दैनिक भास्कर ने अपने 10 दिसंबर के अंक में इस खबर को ‘पत्थलगांव के ये बच्चे बूढ़ानाला में धो रहे बर्तन, पी रहे इसी का गंदा पानी’ शीर्षक से प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी, जिसके बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया और स्कूल खुलने से पहले ही हैंडपंप ठीक करवा लिया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम पटेलपारा के प्राथमिक शाला में अगस्त से हैंडपंप खराब था, जिसके चलते स्कूल के पास में स्थित बूढ़ानाला में वहां पढ़ने वाले बच्चे बर्तन धोने के लिए जाते थे, जहां छोटे बच्चे नदी का दूषित पानी पीने को मजबूर थे। जिससे अभिभावकों में पीएचई शिक्षा विभाग के प्रति काफी आक्रोश था। अभिभावकों का कहा है, कि अगर हैंडपंप नहीं बनता और इसी तरह यदि बच्चे नदी का दूषित पानी पीते रहे, तो कभी भी नदी के पानी के माध्यम से बच्चों गांव में गंभीर बीमारी दस्तक दे सकती थी। पटेलपारा के अभिभावक ग्रामीणों दैनिक भास्कर की इस पहल पर धन्यवाद देकर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अगर खबर नहीं प्रकाशित होता तो निश्चित ही यह हैंडपंप नहीं सुधरता और बच्चे नदी का पानी ही पीते रहते।

बिना दोष के बच्चों को फटकार

दैनिकभास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद एसडीएम आरएन सिंह, बीईओ बीएस पैकरा, पीएचई एसडीओ एके सिंह पटेलपारा के प्राइमरी स्कूल पहुंचे। बताया जाता है कि अफसरों ने शिक्षकों और बच्चों को भी फटकार लगाई। बच्चों को इसलिए डांटा गया कि वे पानी पीने के लिए नदी जाते थे। अब सवाल यह उठता है कि जब स्कूल में पानी उपलब्ध नहीं था, तो बच्चों के सामने और रास्ता क्या था। बिना दोष के फटकार लगाने के बाद अधिकारियों ने स्कूल परिसर की व्यवस्था का जायजा लिया।

10 दिसंबर को प्रकाशित खबर।