पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के चार डाेरमेट्री आश्रम उधार में ले रहे राशन सामग्री

जिले के चार डाेरमेट्री आश्रम उधार में ले रहे राशन सामग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षागुणवत्ता वर्ष में राजीव गांधी शिक्षा मिशन का सर्व शिक्षा अभियान ही दम तोड़ने की स्थिति में पहुंचा है। जिले में पलायन करने वाले एवं घूमंतू जीवनयापन करने वाले गरीब तबका के बच्चों को प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा का लाभ देने के लिए संचालित किए जा रहे 4 डोरमेट्री आश्रम स्कूलों में नया शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के बाद अब तक भोजन के लिए आवंटन नहीं मिल पाया है।

प्रत्येक आश्रम में अध्ययनरत 50 विद्यार्थियों के लिए आश्रम अधीक्षक को उधार में चावल दाल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। स्कूली बच्चों का भोजन के लिए दुकानदारों ने आगे उधार दे पाने में असमर्थता जताने के बाद इन आश्रम स्कूलों का संचालित करने पर सवालिया निशान लग गया है। सर्व शिक्षा अभियान योजना में राजीव गांधी शिक्षा मिशन द्वारा जिले के 4 ब्लाकों में डोरमेट्री आश्रम का संचालन किया जा रहा है। इसमें पत्थलगांव ब्लाक मुड़ापारा, फरसाबहार में कोल्हेनझरिया, जशपुर में लुईकोना एवं कांसाबेल में नकबार गांव में आश्रम स्कूल का संचालन किया जा रहा है। मुड़ापारा के डोरमेट्री आश्रम अधीक्षक जोसेफ कुजूर ने बताया कि जून माह से गांव के दुकानदारों से उधार में खाद्य सामग्री लेकर स्कूली बच्चों को शिक्षा देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी शिक्षा मिशन के अधिकारियों के आश्वासन पर पहले दो माह में दुकानदार को भुगतान करने का वायदा किया था, पर पांच माह बीत जाने के बाद भी यहां फूटी कौड़ी का आवंटन नहीं मिल पाया है।

श्री कुजूर ने बताया कि यहां कार्यरत सरकारी स्टॅाफ को वेतन के लिए भी अधिकारियों से गुहार लगानी पड़ रही है। मुड़ापारा आश्रम में पदस्थ चौकीदार और रसोइया को वेतन नहीं मिल पाने से उनके सामने विकराल स्थिति निर्मित हो गई है। इन कर्मचारियों का कहना है कि यहां अध्ययनरत बच्चों के लिए भोजन पानी का इंतजाम के साथ उन्हे भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

^जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित सभी डाेरमेट्री आश्रम के लिए आवंटन नहीं मिल पाया है। इसके लिए राजीव गांधी शिक्षा मिशन के संचालक को पत्र लिखा गया है। जल्द ही आवंटन मिलने की संभावना है। \\\'\\\' हिमशिखरगुप्ता, कलेक्टर

सीधी-बात| आवंटन नहीं मिलने से गड़बड़ाई है व्यवस्था

शशिकांतसिंह, जिलासमन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन

Q. गरीब तबके के बच्चों के लिए खोले गए डाेरमेट्री आश्रम