पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबाल प्रतियोगिता में जशपुर का टीम का रहा दबदबा

फुटबाल प्रतियोगिता में जशपुर का टीम का रहा दबदबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुटबालमें जिला मुख्यालय की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए बालक और बालिका दोनों ही वर्गों के खिताब पर कब्जा कर लिया। बालक क्रीड़ा परिसर जशपुर की टीम ने फरसाबहार को हराकर और कन्या परिसर जशपुर की टीम ने कुनकुरी को पराजित कर खिताब पर कब्जा किया।

जिला मुख्यालय जशपुर में युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राजीव गांधी खेल अभियान के तहत इस तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने फुटबाल के साथ कबड्डी, वेट लिफ्टिंग, तीरंदाजी सहित अन्य एथलेटिक्स खेल में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में तीरंदाजी बालक में विवेक तिवारी प्रथम, सोहन लाल द्वितीय और विजय कुमार तृतीय रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में जशपुर की नेहा तिवारी प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती बालिका वर्ग के दौरान 40 से 43 किलो में बगीचा की अंगिता पैंकरा, 43 से 46 किलो में भागमती पैंकरा, 46 से 49 किलो में अनिमा भगत और 49 से 52 किलो में अनुराधा पैंकरा पहले स्थान पर रहे। इसी प्रकार कुश्ती बालक वर्ग 42 से 26 किलो में विकास पैंकरा अशोक कुमार क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे।

46 से 50 किलो में अमन कुजूर ने प्रथम और अमर साय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 54 से 56 किलो में चन्द्रप्रकाश ने प्रथम और ज्ञानंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 58 से 63 में संतोष ने प्रथम और कमलेश्वर साय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 63 से 69 किलो में रोहित अंबस्ट प्रथम स्थान पर रहा। वेटलिफ्टिंग बालिका वर्ग में 44 से 48 किलो में दीपिका पैंकरा ने प्रथम और 49 किलो से 53 किलो में ललिता पैंकरा प्रथम स्थान पर रही

वेटलिफ्टिंग बालक वर्ग 50 से 56 किलो में सलीम साय प्रथम, और मुनेश साय द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान लंबी कूद बालक वर्ग में अभिषेक कुजूर प्रथम, नितीश कुजूर द्वितीय और राहुल एक्का तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में शकुंतला पैंकरा, पूजा पैंकरा, और सलमा टोप्पो ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद बालक वर्ग में प्रीतम टोप्पो ने प्रथम, राजू एक्का ने द्वितीय और अभिषेक कुजूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में दिव्या लकड़ा, बेरानिका लकड़ा और विजेता मिंज क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।