लघु उद्योगों में कृषि कार्यों को जोड़ें
जशपुरनगर| कलेक्टरहिमशिखर गुप्ता ने मंगलवार कलेक्टाेरेट के सभाकक्ष में जलग्रहण विकास समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने वाटरशेड परियोजनावार कार्यों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को विस्तृत कार्य योजना बनाकर उसके अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए हैं। अजीविका कार्यों में केवल आम आदमी को हितग्राही बनाने की हिदायत दी गई है। श्री गुप्ता ने परियोजना अधिकारियों से कहा है कि वे विभिन्न समूहों का निरीक्षण कर उनके कार्य और आय-व्यय का ब्योरा देखे। सूक्ष्म लघु उद्योगो में कृषि अधारित गतिविधियों को जोड़ने कहा गया है। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 18 परियोजना संचालित है। इन परियोजनाओं के तहत आजीविका गतिविधि, स्वसहायता समूह के गठन एवं कार्य, सूक्ष्म लघु उद्योग में कार्य एवं संचालित गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जेपी मौर्य, कृषि एव पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक सहित परियोजना अधिकारी सहित उपस्थित थे।