पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 को मिलेगी चेक लिस्ट

12 को मिलेगी चेक लिस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर| माध्यमिकशिक्षा मंडल द्वारा चेक लिस्ट का वितरण 12 दिसंबर को किया जाएगा। विलंब करने पर जिसे जमा करने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर निर्धारित है। विलंब शुल्क 2 हजार रुपए है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2015 के चेक लिस्ट का वितरण शहर के समन्वयक केंद्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 12 दिसंबर को मंडल के कर्मचारी द्वारा किया जा रहा है। चेक लिस्ट संशोधन के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के संभागीय कार्यालय, अंबिकापुर में जमा करना है। समन्वयक केंद्र के प्राचार्य ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त शासकीय, अशासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य या अधिकृत कर्मचारी को दिसंबर को चेक लिस्ट प्राप्त करने एवं निर्धारित तिथि तक जमा करने को कहा है।