पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर नहीं खुले स्कूल, धूप सेंकते मिले स्टूडेंट्स

समय पर नहीं खुले स्कूल, धूप सेंकते मिले स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकारियोंकी चेतावनी कार्रवाई का भी कोई असर शिक्षकों पर नहीं हो रहा है। ड्यूटी से नदारद रहना और समय पर स्कूल नहीं खोलना कई शिक्षकों की आदत में शुमार हो चुका है। ऐसी ही लापरवाही मनोरा ब्लॉक के स्कूलों में सामने आई। मनोरा बीईओ एमजेडयू सिद्धकी सहित बीआरसी एवं बीआरपी ने ब्लॉक के 48 स्कूलों का आैचक निरीक्षण किया।

इस निरीक्षण के दौरान उन्हे टेंपू का माध्यमिक स्कूल एवं झरगांव का माध्यमिक स्कूल बंद मिला। टेंपू का स्कूल सुबह 9.20 बजे एवं झरगांव का स्कूल सुबह 10.20 बजे बंद पाया गया। उस वक्त तक स्कूल के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई करने स्कूल पहुंच चुके थे। पर स्कूल बंद होने के कारण अिधकांश विद्यार्थी धूप सेंक रहे थे। कई विद्यार्थी स्क्ूल के बाहर खेल रहे थे। इसी तरह निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्कूलों के 18 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिसे बीईओ श्री सिद्दकी ने गंभीरता से लिया। बीईओ ने बताया कि सभी अनुपस्थित शिक्षकों बंद स्क्ूल के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। उन्हे जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सभी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। श्री सिद्दकी ने बताया कि स्कूलाें का औचक निरीक्षण समय-समय पर होता रहेगा। किसी भी कीमत में शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा एवं लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

झरगांव का बंद स्कूल।